ननिहाल में आई हुई विवाहिता युवती की संदिग्ध मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ननिहाल में आई हुई विवाहिता युवती की संदिग्ध मौत

लाडनूं। विवाहिता यवुती के अपने ननिहाल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। थाना क्षेत्र के कासण में रहने वाली यह विवाहिता गायत्री देवी (23) अपने ननिहाल ग्राम चन्द्राई में किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने आई हुई थी। यहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाने से ननिहाल वाले उसे लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। उसका पति हरिराम बाहर नौकरी करता है। लाडनूं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की। मृतका का पीहर गांव खरेजड़ा (सुजानगढ) सूचना देकर उन लोगों को अस्पताल बुलाया। हेड कांस्टेबल इकबाल खान ने बताया कि मृतका गायत्री देवी (23) साल पत्नी हरीराम जाट निवासी कासण के शव को यहां सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया जाकर परिजनों की मौजूदगी में मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now