एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर 16 मार्च को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर 16 मार्च को

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एनएसएस प्रभारी डा. आभासिंह ने बताया कि यहां आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में 16 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किए जाने वाले इस रक्तदान शिविर में एनएसएस की सभी स्वयंसेवी छात्राओं के अलावा आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय एवं शिक्षा विभाग की बीएड व एमएड की छात्राध्यापिकाओं एवं सभी स्नातकोत्तर विभागों के विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय का स्टाफ भी भाग लेंगे और अपना स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। एसएसएस की द्वितीय ईकाई प्रभारी डा. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर में रक्त संग्रहण के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम मौजूद रहेगी। शिविर में स्वयंसेवी के रूप में एनएसएस की छात्राएं अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now