भाजपा की शानदार जीत पर खुशी से झूमे लाडनूं के भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खींवसर जीत को ऐतिहासिक बताया 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा की शानदार जीत पर खुशी से झूमे लाडनूं के भाजपा कार्यकर्ता,

भाजपा जिलाध्यक्ष ने खींवसर जीत को ऐतिहासिक बताया 

लाडनूं (kalamkala.in)। जहां जीत होती है, वहां खुशियां होती है। स्वाभाविक ही है और इसी कारण खींवसर में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर लाडनूं में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास देखा गया। खींवसर सीट पर जीत की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ता हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने लगे और परस्पर मिठाई खिलाकर, नारेबाजी करके, पटाखे छुड़ा कर, भाजपा ध्वज लहरा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि खींवसर में भाजपा की विजय 25 वर्षों से एक विचारधारा पर ऐतिहासिक विजय हैं। इस विजय के लिए योग्य व्यक्ति को टिकट देना तथा भाजपा के सभी नेताओं के मिल कर किए गए एकमुखी प्रयास से यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। इस दौरान नागौर देहात भाजपा जिला कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं ने खींवसर सीट सहित राजस्थान की अन्य सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा का वर्चस्व कायम होने और अन्य राज्यों में भी भाजपा की विजय होने पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यालय में भाजपा के जिला मंत्री राजेंद्र सिंह धोलिया, महामंत्री ओम सैनी, कसूम्बी मंडल के  युवा मोर्चा अध्यक्ष विजयपाल सिंह, पार्षद संदीप प्रजापत, ओम सिंह मोयल, राजेश भोजक, शिवराज सिंह तंवरा, बलराम पीपलवा, महिपाल सिंह डाबड़ी, प्रदीप भाटी, राहुल वर्मा, प्रहलाद सिंह ओड़ींट, मनीष चौधरी, राहुल गुर्जर, शोपाल गुर्जर, मनीष गोयल, ओम सिंह नरूका आदि उपस्थित रहे तथा मिठाई बांटकर व पटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now