लक्ष्मणगढ में भगवा रैली आयोजित, पूरा शहर हुआ भगवामय, पुष्पवर्षा से हुआ जगह-जगह स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लक्ष्मणगढ में भगवा रैली आयोजित, पूरा शहर हुआ भगवामय, पुष्पवर्षा से हुआ जगह-जगह स्वागत

लक्ष्मणगढ़। यहां आयोजित ‘भगवा रैली’ में जन सैलाब उमडा तथा रैली में युवाओं के साथ महिलाओं की अच्छी खासी संख्या ने महारैली को विराट स्लरूप दे दिया। भगवा ध्वज के साथ भगवा साफे, दुपट्टा व ड्रेस में नजर आये युवा जोश के साथ नारे व जयघोष से आसमां गुंजायमान हो गया।

जगह जगह बने तोरणद्वार, हुई पुष्पवर्षा

भगवा रैली के स्वागत के जगह जगह तोरणद्वार बनाये गये वहीं बाजार में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। जबकि सामाजिक संगठनों की ओर से कई जगहों पर जलपान की भी शानदार व्यवस्था की गई थी। लालकुआ से रवाना हुई विराट रैली शहर मुख्य मार्गो से होती हुई वापस लालकुआं पहुची रैली में शिवमठ धाम गाडोदा के पीठाधीश्वर महावीर जती महाराज व मीरण आश्रम के पीठाधीश्वर मुक्ति नाथ महाराज विशेष रूप से सानिध्य सानिध्य प्रदान करने के लिए रैली में शामिल हुए, वहीं लक्षमनगढ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश जोशी, पंचायत समिति चुनाव में प्रधान प्रत्याशी रहे भाजपा जिला मंत्री भागीरथ गोदारा, पंचायत समिति सदस्य अमृत ख्यालिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष हरिप्रसाद पुजारी, लोकतंत्र सेनानी श्रीराम शर्मा, बगडिया स्कूल के सचिव पवन गोयनका, विहिप नेता रतन सिंह बगड़ी, श्रमिक नेता राजकुमार भास्कर, नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, भाजपा शहर अध्यक्ष पार्षद मधुदायम, पार्षद विष्णु शर्मा,अमित जोशी, पवन बाल्मिकी, रामावतार पंवार, सज्जन सैनी, शेखावाटी नागरिक परिषद के अध्यक्ष श्रीकुमार लखोटिया, नरोत्तम व्यास, भगवा रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष जयशंकर पुजारी, भाजपा नेता मनोज शर्मा, अरुण चौधरी, जयप्रकाश सरावगी, ललित पंवार, जगदीश सैनी, संदीप नेता, सज्जन सैनी, माहेश्वरी समाज के संरक्षक रामस्वरूप सोमानी, लोकसेवा ज्ञान ट्रस्ट के संयोजक राजेन्द्र शर्मा, सतीश पाटोदा, नविन शर्मा, सुभाष सुरोलिया, मयंक शर्मा, पुरूषोतम मिश्र,रवि कुदाल, दीनदयाल जोशी, सुरेश जाजोदिया, सचिन माटोलिया सहित बड़ी तादाद में युवा शामिल थे जबकि भगवा रैली में मातृशक्ति की भी अच्छी खासी उपस्थिति नजर आई ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now