खेत में चर रही 7 बकरियों को चुराने की रिपोर्ट दर्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेत में चर रही 7 बकरियों को चुराने की रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं। क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अज्ञात मवेशी चोर गिरोह द्वारा रह रह कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाने से पशुपालक चिन्तित हैं। हाईवे के डीडवाना रोड स्थित गांव शिमला में कुछ खेतों से फिर बकरियों की चोरी किए जाने की वारदातें सामने आई हैं। एक किसान ने इस वारदात की रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दी है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। दताऊ निवासी ताराचंद जाट ने पुलिस को बताया कि शिमला के पास उनके खेत से अज्ञात चोर उसकी 7 बकरियां चुरा कर ले गए। आसपास में खोजबीन करने के बावजूद भी उन्हें बकरियां कहीं नहीं मिल पाई। खूब तलाश के बावजूद बकरियां नहीं मिलने पर उसने पुलिस को रिपोर्ट दी है। किसान के अनुसार खेत में चर रही ये सभी बकरियां अचानक गायब हो गई, जिससे लगता है कि कोई इनको मौका देख कर चुपचाप चुरा कर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पूर्व भी खटीक बस्ती, स्टेडियम, निम्बी जोधां आदि से भी बकरियों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now