राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाईयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। शिविर के समापन समारोह में में स्वयंसेविकाओं द्वारा पेश किए एवं नीलम ने शिविर के अनुभवों को साझा किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सामाजिक सहयोग, समर्पण और सेवा का भाव भी होना जरूरी बताया तथाएकता और सहयोग में की शक्ति को उदाहरण के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को समझाया। एनएसएस इकाई प्रथम के समन्वयक डॉ. आभा सिंह ने शिविर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस शिविर में पांच दिन की गतिविधियां विश्वविद्यालय परिसर में ही आयोजित की गई, जबकि दो दिन खानपुर ग्राम में विभिन्न कार्यक्रम किए गए, जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली, अतिथि व्याख्यान एवं खानपुर ग्राम का सर्वे किया गया। इन कार्यक्रमों के अलावा साईबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम में प्रो. रेखा तिवारी, डाॅ. बलवीर सिंह, प्रेयस सोनी, अभिषेक चारण, श्वेता खटेड़, प्रमोद ओला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में इकाई द्वितीय प्रभारी डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने विचार रखते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now