आईपीएल पर सट्टा के दांव लगाते 4 सटोरिये गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आईपीएल पर सट्टा के दांव लगाते 4 सटोरिये गिरफ्तार

लाडनूं। स्थानीय पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए 4 जनों को गिरफ्तार किया है व उनके कब्जे से नगद राशि सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जप्त किए हैं। हेड कॉन्स्टेबल नारायण पुरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि निम्बी जोधा सरहद के पास एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा कर जुआ खेला जा रहा है। मुखबिर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व कार्रवाई करते हुए सुभाष पुत्र गोपी दास निवासी जसवंतगढ़, मोहम्मद हुसैन पुत्र भीखे खान तेली निवासी जसवंतगढ़, पप्पू तेली पुत्र मुनीर तेली निवासी जसवंतगढ़ व मौसिम पुत्र ईशुब तेली निवासी निंबी जोधा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल, एक एलईडी व एक डिवाइस सहित 7010 रुपए नगद राशि बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार सभी चारों आरोपी रविवार को कोलकाता-पंजाब आईपीएल मैच पर हार जीत के दांव खेल रहे थे। उन्हें सरहद निंबीजोधा से हेड कांस्टेबल नारायणपुरी, कांस्टेबल जय सिंह, कॉन्स्टेबल नानूराम व पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now