कुशवाहा-सैनी महासभा की प्रांतीय बैठक 9 को लक्ष्मणगढ में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुशवाहा-सैनी महासभा की प्रांतीय बैठक 9 को लक्ष्मणगढ में

लाडनूं। अखिल भारतीय कुशवाहा (सैनी) महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, अनुषांगिक समितियों के पदाधिकारी, जिला, तहसील, उपतहसील एवं नगर कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों की बैठक 9 अप्रेल रविवार को प्रातः 11 बजे लक्ष्मणगढ में आयोजित की जाएगी। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गजानन्द सैनी ने बताया कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की 55वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के अन्तर्गत राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी समिति की इस तीसरी विस्तारित बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर महासभा का सदस्यता अभियान चलाने, राज्य इकाई में समस्त नव पदाधिकारियों का शपथग्रहण भी किया जाएगा। महासभा की महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने बताया कि जिले भर से बडी तादाद में सैनी समाज के कार्यकर्ता इस बैठक में भाग लेने के लिए लक्ष्मणगढ जाएंगे। कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया जा रहा है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now