लाडनूं से होकर हिसार व जोधपुर के बीच चलने वाली नई बस सेवा शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं से होकर हिसार व जोधपुर के बीच चलने वाली नई बस सेवा शुरू

लाडनूं। सुजानगढ, लाडनूं, निम्बीजोधां, काणूता क्षेत्रवासियों को हिसार से जोधपुर के बीच अब नई बस सुविधा का संचालन शुरू किया जा रहा है। लाडनूं के बुकिंग कलर्क चंपालाल सैनी ने बताया कि यह हिसार से जोधपुर के बीच आवागमन करने वाली बस हरियाणा रोडवेज की है और सुपर फास्ट है। यह बस जोधपुर जाते समय लाडनूं में अपराह्न 3.30 बजे और जोधपुर से हिसार वापसी में यह बस लाडनूं में सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित टाईम टेबल के मुताबिक यह बस हिसार से प्रात: 8.15 बजे रवाना होकर राजगढ 10 10 बजे, चूरु 11.50 बजे, सालासर दोपहर 2 बजे, सुजानगढ अपराह्न 2.45 बजे, लाडनूं 3.30 पर, नागौर सायं 5.45 बजे और जोधपुर सायं 8.30 बजे पहुंचेगी। जोधपुर से हिसार के लिए वापस रवानगी सुबह 5.15 बजे होगी। इसके बाद यह बस नागौर प्रातः 8.05 बजे, लाडनूं 10.15 बजे और सुजानगढ 11 बजे पहुंचेगी। इसके वापस हिसार पहुंचने का समय अपराह्न 3 बजे पहुंच जाएगी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now