आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 जुलाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय Acharya Kalu Girls College में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 जुलाई
17 जुलाई से शुरू हो जाएंगी कक्षाएं
Ladnun।  Jain Vishwa Bharti  महिला शिक्षा के लिए अग्रणी आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ किया जा चुका है। प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बीए, बीकाॅम व बीएससी में नया प्रवेश लेने वाले नियमित विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई रखी गई है। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी और 16 जुलाई तक अंतिम प्रवेश सूची के अनुसार दाखिला हो जाएगा और इसके बाद 17 जुलाई से कक्षाएं प्रारम्भ कर दी जाएंगी। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय में सुरम्य वातावरण, सीसीटीवी कैमरे, परिपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, वाई-फाई युक्त परिसर, विशाल केन्द्रीय पुस्तकालय, बुक बैंक सुविधा, कॅरियर कक्षाओं व कार्यक्रमों की सुविधा के साथ ज्ञान केन्द्र में अध्ययन की सुविधा, कौंसलिंग सुविधा, व्यक्तित्व विकास सुविधाएं, अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त पृथक महिला छात्रावास, बसों से आवागमन की सुविधा, एसीसी, एनएसएस, जिम, क्लब गतिविधियां, इनडोर व आउटडोर गेम्स के साथ समस्त खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों की पूर्ण सुविधाएं, स्मार्ट क्लासेज, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं आदि की व्यवस्थाएं यहां की विशेषताएं हैं। यहां सम्पूर्ण फैकल्टी उच्च शिक्षित-प्रशिक्षित एवं दक्ष व अनुभवी होने से शिक्षण कार्य अपने आप में अलग व विशेष रहता है।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now