लाडनूं के मालगांव में चोरों ने बंद मकान पर किये हाथ साफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मालगांव में चोरों ने बंद मकान पर किये हाथ साफ

लाडनूं। क्षेत्र के ग्राम मालगांव में चोरों ने सूने मकान में ताले तोड़ कर हाथ साफ कर डाला। इसकी चोरी की जानकारी पड़ौसियों को मिली, तो उन्होंने मकान मालिक व पुलिस को सूचित किया। पुलिस को सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल नारायणपुरी मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। चोरी गए सामान की जानकारी मकान मालिक के मुम्बई से लौटने पर ही पता चल पाएगी। मकान मालिक ओमप्रकाश जांगिड़ निवासी मालगांव अपने परिवार सहित मुम्बई रहता है, जहां वे मालगांव से 2 महिनों पहले ही मुम्बई गए थे। उनके मुम्बई जाने के बाद उनका मकान बंद ही पड़ा था। चोरों ने बंद मकान क लाभ उठाया और ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि लाडनूं क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की वारदातें घटित हो रही है, जिनमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now