लाडनूं में वाहन चोरी की अन्तरराज्यीय गैंग से जुड़े दो और आरोपी पकड़े

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में वाहन चोरी की अन्तरराज्यीय गैंग से जुड़े दो और आरोपी पकड़े
पकड़े गए आरोपी वाहनों के पुर्जे निकालने व बेचने का करते थे काम
 लाडनूं। लाडनूं  पुलिस ने 32 बाईकों सहित पकड़े अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी के वाहनों के पार्ट्स खरीदने व बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करके आरोपियों से चोरी के वाहनों के पार्ट्स भी बरामद किए हैं। इस प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी में पकड़े गए ये दोनों आरोपी चोरी के वाहनों के पार्ट्स की अदला-बदली करने तथा खरीदने व बेचने का काम करते थे।
उच्च पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह ने थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर चोरी के वाहनों के सम्बंध में कार्यवाही की थी और विभिन्न जिलों व अन्य राज्यों से चुराये गये 32 वाहन बरामद कर तीन आरोपी गिरफ्तार किये गये थे। इस प्रकरण में चोरी गये वाहनों के पार्ट्स निकालकर अदला-बदली करने व बेचने की बात सामने आई थी। तीनों चोरी के आरोपियों का पीसी रिमाण्ड लेकर की गई पूछताछ में दुपहिया वाहनों के पार्टस निकालकर अदला-बदली करने व बेचने की बात सामने आई और पता लगाया और फिर 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार मुल्जिमों में भंवर लाल पुत्र आशाराम प्रजापत कुम्हारों को बास और राजा पुत्र मोहम्मद बिसायती निवासी स्टेडीयम के पास लाडनूं से चोरी के दुपहिया वाहनों के पार्ट्स भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में लगी पुलिस टीम में सीआई राजेन्द्रसिह के साथ एचसी गजेन्द्रसिंह, एचसी दशरथसिहं, सिपाही सुरेन्द्र, कमलेश, रामधन व बाबूलाल शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now