नगर पालिका में जनाआधार कार्ड से निःशुल्क मिलेंगे विभिन्न पौधे, पालिकाध्यक्ष, ईओ, पार्षदों, पालिकाकर्मियों आदि ने किया पौधारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका में जनाआधार कार्ड से निःशुल्क मिलेंगे विभिन्न पौधे,

पालिकाध्यक्ष, ईओ, पार्षदों, पालिकाकर्मियों आदि ने किया पौधारोपण

लाडनूं। नगर पालिका के तत्वावधान में यहां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां हाईवे के पास स्थित दशहरा मेला मैदान और कोर्ट के पास विभिन्न प्रकार के वृक्षों की पौध का रोपण किया गया। शुक्रवार को नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण एवं अधिशाषी अधिकारी अनिता खीचड़ के नेतृत्व में पार्षदों व पालिका-कर्मियों ने यह पौधारोपण किया। अधिशाषी अधिकारी अनिता खीचड़ ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए आमजन से पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने बताया कि नगर पालिका द्वारा विभिन्न प्रकार के फल-फूल और छायादार वृक्षों के पौधों का वितरण निःशुल्क किया जा रहा है, इसके लिए कोइ्र भी व्यक्ति जो पौधारोपण का इच्छुक हो वो जनआधार कार्ड दिखा कर यहां डा. गुहराय स्टेडियम से निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद सुमित्रा आर्य, बाबुलाल लोहिया, अनिल सिंघी आदि ने स्वयं पौधारोपण किया और उनकी सार-संभाल करते रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विमल विद्या विहार सी. सै. विद्यालय के 200 विधार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता करते हुए पौधारोपण में अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर प्रशासक डा. विजयश्री शर्मा, प्राचार्या रचना बालानी, उप प्राचार्या चांदकिरण शेखावत, पालिका के वरिष्ठ सहायक संजय कुमार बारासा, कनिष्ठ सहायक अरविन्द, रविन्द्र सिंह, सहायक कर्मचारी वेदप्रकाश गुर्जर, जेटीए निरजन स्वामी व रामप्रसाद, तमन्ना बानो, मनीषा लाटा आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now