अपहरण के 5 महीने बाद भी नहीं लगा नाबालिग का सुराग, लकवाग्रस्त मां की एसपी से गुहार 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बेटी को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की फ़रियाद 

सरदार शहर। पांच महीने पहले किडनैप की गई 16 वर्षीया नाबालिग बालिका का सुराग नहीं लगने पर माता-पिता ने SP से मिल कर बरामदगी की गुहार लगाई। इस पर लकवाग्रस्त मां और पिता गुरुवार दोपहर SP ऑफिस पहुंचे और SP डी आनन्द से नाबालिग बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई।

सरदारशहर तहसील के गांव सोमसीसर निवासी नाबालिग की मां ने बताया कि फरवरी महीने में उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी का गांव के अरविन्द स्वामी ने किडनैप कर ले गया था। इसका मामला साहवा पुलिस थाने में दर्ज करवाया हुआ है। मगर करीब 5 महीने के बाद भी पुलिस नाबालिग बेटी का सुराग नहीं लगा पाई है। महिला ने बताया कि वह खुद लकवाग्रस्त है और काफी बीमार चलती है। बेटी को लाने के लिए काफी बार साहवा पुलिस से संपर्क किया और मिलकर भी आए। मगर आज तक इस मामले में कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके अलावा मामले में अभी तक अपहरण करने वाले युवक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नाबालिग की मां ने बताया कि खुद बीमार रहती है और हाथ पैर में लकवा होने के कारण उठने-बैठने भी परेशानी होती है। उन्होंने SP से गुहार लगाई कि किडनैप हुई नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now