‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया योगासन, 29 अगस्त तक प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया योगासन,

29 अगस्त तक प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन

लाडनूं। भारत सरकार के युवा एवं खेल मामलात विभाग तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहे फिट इंडिया कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्पोर्ट्स कोच दशरथ सिंह ने स्वयंसेविकाओं को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास  करवाया। फिट-इंडिया कार्यक्रम समन्वयक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि 29 अगस्त तक प्रतिदिन भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘खेलो इंडिया’ अभियान के तहत विभिन्न खेल एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाएगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now