मोबाईल वैन के जरिए लाडनूं क्षेत्र में विधिक सेवा कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पॉस्ट ऑफिस में निःशुल्क विधिक सहायता के सनबोर्ड वितरित किये

लाडनूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता तथा ताल्लुका विधिक सेवा समिति लाडनूं की अध्यक्ष डॉ.सरिता स्वामी के निर्देशानुसार 29 व 30 जून को लाडनूं क्षेत्र में सचल विधिक सहायता विधिक सेवा मोबाईल वैन का संचालन किया गया. लाडनूं क्षेत्र के पाण्डोराई, निम्बी जोधां, रताउ आदि गांवों में विधिक सहायता कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया गया। इस मोबाईल वेन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त का भी प्रचार प्रसार किया गया तथा स्थानीय पोस्ट ऑफस में निःशुल्क विधिक सहायता के सनबोर्ड वितरित किये गये। उक्त सनबोर्ड लाडनूं क्षेत्र के प्रत्येक पोस्ट ऑफिस के सामने लगाऐ जाऐंगें, जिससे डाकघरों में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी हो सकेगी तथा साथ ही प्रत्येक व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता को आसानी से प्राप्त कर सकेगा। यह मोबाईल वैन दिनांक 30 जून तक लाडनूं न्यायक्षेत्र में विधिक सेवा कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करने के बाद डीडवाना न्यायक्षेत्र में १ जुलाई से विधिक सेवा कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार कर रही है.

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now