ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, सामाजिक एकता के लिए पहल सराहनीय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न,

सामाजिक एकता के लिए पहल सराहनीय

मथुरा। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उत्तर प्रदेश में सैनी समाज के पूर्वज महाराजा शूरसैनी की राजधानी मथुरा जिले के खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिलबागसिंह ने की। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेश सैनी ने बैठक में कहा कि उत्तराखंड में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा समाज की एकता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन प्रयासों की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने सराहना की। इस बार बैठक का आयोजन दिल्ली के बजाय अन्य स्थान पर करने की पहल करते हुए अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि हमें अलग-अलग राज्य में बैठक करनी चाहिए। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित सभी प्रदेशों के प्रतिनिधियों, प्रदेश अध्यक्षों व सभी प्रदेशों से महिला अध्यक्षों व युवा अध्यक्षों ने भाग लिया और अपने-अपने प्रदेशों के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष नरेश सैनी (चेयरमैन) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय उप कार्यालय सचिव श्री राजीव सैनी अपनी पत्नी रेखा सैनी के साथ उपस्थिति दी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बृजपाल सैनी भी अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट सत्येंद्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सैनी (मुख्य संपादक सहयोग दर्शन समाचार पत्र), प्रदेश युवा अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी (टीटू) भाई, नीतीश सैनी, सुखविंदर ने कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन राजकुमार सैनी ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now