लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष,

राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। आनंद परिवार सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद अब शिव सेना से सक्रिय रूप से जुड़ गए हैं।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में मंजीत पाल सिंह को पार्टी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए उन्हें शिव सेना (शिंदे) में राजस्थान प्रदेश की पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेशाध्यक्ष पद पर सुशोभित किया गया है और शिवसेना संगठन ने राजस्थान में अपनी सांगठनिक संरचना को मजबूती प्रदान की गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीकांत शिंदे, अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक एनडीए गठबंधन एवं चुनाव तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सुल ने राजस्थान के वरिष्ठ जननेता, समाजसेवी एवं श्री आनंद परिवार सेवा समिति लाडनूं के संस्थापक अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें शिवसेना (शिंदे गुट) राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंजीत पाल सिंह ने इस नियुक्ति के बाद शिव सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि राजस्थान में शिवसेना को मजबूत, सक्रिय, अनुशासित और जनाधार वाला संगठन बनाने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ निरंतर कार्य किया जाएगा।

शुभकामनाओं और बधाइयों का लगा तांता

शिवसेना राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर छा गई। मंजीत पाल सिंह सांवराद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आरके सुरपालिया टीम सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक संगठनों ने उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में शिवसेना राजस्थान जनसेवा, जनसंवाद और जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएगी। मंजीत पाल सिंह की नियुक्ति के बाद शिव सेना के प्रदेश संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और आशा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में शिवसेना राजस्थान में जमीनी स्तर पर मजबूत, अनुशासित और जनाधार वाला संगठन तैयार करेगी।

शिव सेना की प्रदेश भर में मजबूत टीम तैयार करेंगे

शिव सेना शिंदे में प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के पश्चात् मंजीत पाल सिंह ने शिव सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। राजस्थान के प्रत्येक जिले, विधानसभा क्षेत्र और गांव-ढाणी तक संगठन की पहुंच बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे सक्रिय, योग्य, स्वच्छ छवि वाले और जनसमर्थन रखने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जो समाज और संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले महीनों में राजस्थान में शिवसेना का संगठनात्मक विस्तार तेजी से किया जाएगा। प्रत्येक जिले, संभाग, विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक मजबूत प्रदेशव्यापी टीम तैयार की जाएगी।

जनता से जुड़ाव और समस्याओं के समाधान की ओर रहेगा पूरा ध्यान

प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने बताया कि शिवसेना का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार नहीं, बल्कि जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि शिव सेना प्रदेशभर में विभिन्न अभियानों का संचालन करेगी, जिनमें प्राथमिकता के आधार पर जनसंपर्क एवं जनसंवाद अभियान, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के विशेष कार्यक्रम, किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों और छोटे उद्यमियों की समस्याओं पर अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पेयजल से जुड़े जनहित के मुद्दे, जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामाजिक सेवा कार्यक्रम, भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनसमस्याओं के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना, प्रत्येक जिले में नियमित कार्यकर्ता बैठक और जनसुनवाई आदि प्रमुख रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को केवल राजनीतिक मंच तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि सामाजिक सेवा, जनहित और आमजन की समस्याओं के समाधान से जोड़कर मजबूत किया जाएगा।

जाति, वर्ग से ऊपर उठकर सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ेगी शिवसेना

मंजीत पाल सिंह ने कहा कि राजस्थान की विविध सामाजिक संरचनाओं को ध्यान में रखते हुए शिवसेना सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। संगठन में जाति, क्षेत्र, भाषा और वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, जनहित और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरा अवसर दिया जाएगा तथा राज्य की राजनीति को नई दिशा देने के लिए वे सतत् सक्रिय रहेंगे। आने वाले दिनों में राज्य की समस्त विधानसभा सीटों पर शिव सेना एक मजबूत दल बन कर उभरेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now