रावणा राजपूत समाज में अनूठी पहल- बिना दहेज 1 रुपये नारियल में की शादी, 1 लाख 51 हजार तिलक की राशि लौटाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रावणा राजपूत समाज में अनूठी पहल-

बिना दहेज 1 रुपये नारियल में की शादी, 1 लाख 51 हजार तिलक की राशि लौटाई

लाडनूं। रावणा राजपूत समाज में एक अनूठी पहल करते हुए वर द्वारा दहेज लेने से इंकार करने और उसके पिता द्वारा तिलक में दी गई एक लाख 51 हजार रूपयों की राशि वापस लौटा कर समाज सुधार का उदाहरण प्रस्जतुत किया गया है। राजेंद्र सिंह परिहार शोभासर की पुत्री अनिता कंवर की शादी रावणा राजपूत समाज चूरू के जिलाध्यक्ष केशर सिंह के पौत्र रितेश सिंह पुत्र स्वर्गीय भवानी सिंह राठौड़ (तकनीकीकर्मी भारतीय रेल्वे) से साथ की गई है। केशर सिंह  अपने पोते की बारात लेकर पहुंचे, तो शादी में वधु पक्ष के द्वारा तिलक स्वरूप 1 लाख 51 हजार रूपए पेश किए जिसमें वर पक्ष द्वारा दहेज की मनाही करते हुए मात्र 1 रुपए और नारियल लेकर लड़की को ही दहेज के रूप में स्वीकार करके समाज के सामने की मिशाल पेश की। शादी में सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल, नगर परिषद सुजानगढ के उप सभापति अमित मारोठिया, वरिष्ठ कांग्रेस नोता इदरीश गौरी आदि के अलावा सुरजीत सिंह, शक्ति सिंह, राजेन्द सिंह, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, शकर सिंह, जगमाल सिंह, विजय सिंह, दिलीप सिंह, लाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, सुरेश सिंह, मंगलाराम मेघवाल, केशुराम मेघवाल, घड़सीराम बगङिया आदि मौजूद रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now