महिलाओं को सिवरेज परियोजना की जानकारी देकर स्वच्छता का महत्व बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं को सिवरेज परियोजना की जानकारी देकर स्वच्छता का महत्व बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिशन अभियंता अशोक कुमार जैन व अधिशासी अभियंता प्रतिभा के निर्देशानुसार और सहायक अभियन्ता जितेंद्र के मार्गदर्शन में स्थानीय जनता कॉलोनी में महिलाओं को सीवरेज कनेक्शन के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी गई। कैंप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता पर बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि हमें प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से परेशान करती हैं, इसलिए सभी कॉलोनी वासियों को सिवरेज परियोजना के पाइप लाइन बिछाने के कार्य में सकारात्मक सहयोग देना चाहिए ताकि समस्या से छुटकारा मिल सके। इसके लिए कनेक्शन के समय सीवर कनेक्शन करवाएं और गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा पाएं। परियोजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। सीवर कनेक्शन के पश्चात पूरा मोहल्ला साफ-सुथरा रहेगा व अनेक रोगों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्रम में किरण, संतोष और रामकिशोर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now