छः विद्याओं के जनक थे भगवान आदिनाथ : सीए महेंद्र पटनी, प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण उत्सव मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छः विद्याओं के जनक थे भगवान आदिनाथ : सीए महेंद्र पटनी,

प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण उत्सव मनाया

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। नगर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के श्रावकों ने भगवान आदिनाथ का महा अभिषेक एवं शांतिधारा की।
मंत्री विकास पांड्या ने बताया कि भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन किया गया, तदुपरांत जैन समाज के लोगों ने निर्माण लाडू चढ़ाया। इस अवसर पर 48 आर्घ के साथ महामंडल विधान सानंद संपन्न हुआ।

विभिन्न कलाओं के जनक थे भगवान आदिनाथ

कार्यक्रम में जैन दर्शन मनीषी डॉ. सुरेंद्र जैन ने भगवान आदिनाथ के जीवन रहस्यों को बताया। समाजसेवी सी.ए. महेंद्र पटनी कोलकाता ने कहा कि भगवान श्री आदिनाथ असी मसी, कृषि, विद्या, वाणिज्य और शिल्प विद्या के जनक थे, अर्थात उनके समय काल से ही खेती, किसानी, विद्या, अंक विद्या और शिल्प आदि कलाओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर, संतु कासलीवाल अंकुश सेठी, आकाश कासलीवाल, सुरेंद्र सेठी, नरेंद्र कासलीवाल, अंकुर चूड़ीवाल, आकर्ष जैन, विशाल सेठी, राहुल जैन, अनिरुद्ध जैन, शरद जैन सुधांशु, महेंद्र सेठी एवं महिलाओं में सुशीला देवी, कासलीवाल, डॉ. मनीषा जैन, सुशीला सेठी, अंजना पांड्या, अल्पा कासलीवाल, मोनिका सेठी, कुसुम सेठी, संतोष सेठी, अध्यापिका वीणा जैन सहित दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों एवं श्रावक-श्राविकाओं ने सम्मिलित होकर सभी कार्यक्रमों में सहभागिता दर्ज की तथा पुनर्जन किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now