लाडनूं के पशु चिकित्सालय को कंप्यूटर एवं प्रिंटर भेंट किए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पशु चिकित्सालय को कंप्यूटर एवं प्रिंटर भेंट किए

लाडनूं। प्रमुख भामाशाह सुप्रीम फाउंडेशन (जसवंतगढ़) के अध्यक्ष बजरंग लाल तापड़िया द्वारा लाडनूं के राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अपनी तरफ से एक कंप्यूटर सेट एवं एक प्रिंटर सेट भेंट किया है।
इस सम्बंध में खुशी जताते हुए पशु चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को पशुपालकों तक पहुंचाने तथा विभिन्न सूचनाओं के संकलन और उन्हें उच्चाधिकारियों को भिजवाने एवं योजनाओं को सर्च करने, आवश्यक प्रपत्र डाउनलोड व अपलोड करने में इस कंप्यूटर व प्रिंटर से सुविधा मिल सकेगी।
डॉ. चौधरी ने भामाशाह तापड़िया परिवार के प्रति इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसरझ पर जुगल किशोर जांगिड़, सुरेश सारण, बलवीर रणवा, राधेश्याम शर्मा एवं पारुल उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now