ईद व रविवार के बावजूद खुला रहा नगर पालिका कार्यालय कर्मचारी जुटे रहे फाईलें दुरुस्त करने में, अवैध गतिविधियों का संदेह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ईद व रविवार के बावजूद खुला रहा नगर पालिका कार्यालय
कर्मचारी जुटे रहे फाईलें दुरुस्त करने में, अवैध गतिविधियों का संदेह

Ladnun लाडनूं। यहां ईद और रविवार का अवकाश होने के बावजूद nagarpalika ladnun नगरपालिका लाडनूं कार्यालय खुला होने को लेकर नगरवासियों में आश्चर्य व चर्चाएं व्याप्त रही।

कार्यालय में जहां मुख्य द्वार को बंद किया गया था, वहीं अंदर कुछ प्रमुख कर्मचारी कागजी काम में व्यस्त थे। टेबलों पर फाईलें बिखरी थी। लोगों का कहना हैं कि इस नगरपालिका में

जहां छोटे से छोटे कार्य के लिए आम जन को चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ता है, फिर भी कार्य नहीं होते। लेकिन, वे ही कर्मचारी व अधिकारी रविवार को छुट्टी के बावजूद नगर पालिका में बैठ कर कार्य कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अवश्य ही को अवैध कार्य को अंजाम दिया जा रहा होगा। कुछ लोगों का कयास है

कि नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता का स्थानांतरण हो चुका, जिसे यहां रहने के लिए मनाए जाने के बावजूद भी उसके राजी नहीं होने पर अनेक पट्टा पत्रावलियों, इजाजत तामीर, पत्रावलियों तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए नए टेंडर आदि जारी करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सब कार्य बेकडेट में किए जाएंगे। इन फाईलों से सम्बंधित स्टाफ ही वहां मौजूद था। अन्य कक्षों पर तो ताले जड़े थे। इसकी वीडियोग्राफी करने पर कुछ कार्मिकों ने अपना मुंह ढकने की कोशिश भी की। कतिपय पार्षदों का मानना है कि टेंडर की ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए डीडवाना के एक ईमित्र संचालक से भी मदद ली जा रही है, जो अपनी आईडी से यह सारा काम करता है। पार्षदों ने बताया कि इसमें मिलीभगत पूर्वक अपने अनुसार टेंडर दिया जाता हैं। इस सबकी जांच होनी चाहिए तथा दोषी सभी नगरपालिका अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए। कार्यालय में पालिकाध्यक्ष का चेम्बर खली था। उनकी अनुपस्थिति में सारी कार्रगुजारियां चल रही थी।

इनका कहना है

प्रशासन शहरों के संग के 15 जुलाई से शुरू हो रहे विशेष अभियान के लिए राज्य सरकार के आदेशानुसार काम किया जा रहा है। नगर पालिका में 150 पट्टा पत्रावलियां पड़ी हैं, जिनका निस्तारण जरूरी है। सभी पेंडिंग फाईलों के लिए तैयारी की जा रही है।

फिर मानसून को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका में 24 घंटे कंट्रोल रूम चल रहा है तो ऑफिस तो खुला ही रहेगा।
– मघराज डूडी, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now