अमरनाथ यात्रा हादसे में नागौर जिले के 4 व्यक्तियों की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अमरनाथ यात्रा हादसे में नागौर जिले के 4 व्यक्तियों की मौत

नागौर/श्रीनगर kalamkala.in अमरनाथ (Amarnath) की पवित्र गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने की घटना हुई है. कोरोना की वजह से इस बार दो साल बाद आयोजित हो रही अमरनाथ की पवित्र यात्रा (Amarnath Yatra) को इस तबाही के बाद रोक दिया है. बादल फटने की वजह से आई बाढ़ जैसी तबाही से अभी तक 14 लोगों की मौत होने की सूचना है. वहीं बादल फटने की घटना के बाद से गुफा व यात्रा स्थल के पास राहत व बचाव का कार्य जारी है. जिसके तहत बचाव दल की तरफ से गुफा स्थल के पास से 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचा दिया गया है. वहीं अभी तक यात्रा में शामिल होने आए 40 लोगों के लापता होने की जानकारी है, वही इस हादसे में नागौर जिले के चार लोगों की हादसे में मौत हो गयी, नागौर  जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने इसकी पुष्टि की है। कल सोमवार को  सुबह किशनगढ़ एयरपोर्ट पर  शव पहुंचेंगे, इस सूचना के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है, बताया जा रहा है कि  मकराना के बरवाला गांव निवासी विजय सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत उम्र  41  रूपपुरा ( कुचामन ) निवासी वीर सिंह उम्र 48  , थेबड़ी ( डीडवाना ) निवासी यजुवेन्द्र सिंह उम्र 42  और प्रहलाद राम  उम्र 36  के साथ 6 जुलाई बुधवार को पहलगाम चेक पोस्ट से अमरनाथ के लिए निकले थे । विजय सिंह मकराना के भाकरों की ढाणी सरकारी स्कूल के हेड मास्टर थे । डीडवाना के तोषिना निवासी प्रहलाद राम की कुचामन में चाय की दुकान है । थेबड़ी निवासी यजुवेंद्र सिंह फाइनेंस सम्बन्धी फर्म में काम करते थे । वीर सिंह फाइनेंस के साथ – साथ पत्थर , सीमेंट का कारोबार करते थे ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now