गोरी नागोरी द्वारा किये फिल्म शमशेरा में गाने पर देसी बैली डांस का वीडियो देख फैंस बेकाबू हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

वीडियो में गोरी 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली फिल्म शमशेरा के गाने ‘जी हुज़ूर’ पर देसी बैली डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

आज राजस्थान और हरियाणा के लोगों के बीच गोरी नागोरी (Gori Nagori) किसी पहचान की मोहताज नहीं है. डांसर गोरी नागोरी आए दिन अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. इसी के चलते हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

इस वीडियो में गोरी 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली फिल्म शमशेरा के गाने ‘जी हुज़ूर’ पर देसी बैली डांस करती हुई नजर आ रही हैं. गोरी नागोरी ने अपने इस वीडियो में एक फ्लावप प्रिंट की ड्रेस पहनी हुई है. इसी के साथ गोरी ने कानों में रिंग वाले मैंचिग एयररिंग पहने हुए है और लाइट मेकअप में गोरी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.

वहीं, गोरी माथे पर बिंदी लगाए जोरदार डांस कर रही हैं. उनके इस वीडियो पर अब तक 2 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके है और लोग वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. गोरी नागोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर आज गोरी नागोरी की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. डांसर गोरी-नागोरी 9 साल की उम्र से डांस कर रही हैं और वे राजस्थानी गानों पर जमकर डांस करती थी. गोरी शकीरा की तरह एक फेमस डांसर बनना चाहती हैं और वह उनके डांस स्टेप फॉलो करती हैं.

जानिए कौन हैं राजस्थान की ‘शकीरा’ गोरी नागोरी, जिनके डांस मूव्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दरअसल गोरी नागोरी राजस्थान की एक फेमस डांसर है. जिन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र ही डांस करना शुरू कर दिया था. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन काफी कमाल के होते हैं इसलिए उन्हें राजस्थान की ‘शकीरा’ कहा जाता है.

यूं तो गोरी राजस्थान की ट्रेडिशनल ड्रेस में डांस करती हैं, लेकिन उनके बोल्ड डांस की वजह से कई बार उन पर अश्लीलता फैलाना का भी आरोप लग चुका है.

शकीरा के डांस मूव्स के लिए जानी जाने वाली गोरी रियल लाइफ में भी ‘शकीरा’ की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्होंने टीवी पर एक शकीरा का डांस देखा था और तब से ही वो अपने डांस में शकीरा का स्टेप कर रही हैं. इसलिए उन्हें राजस्थान की ‘शकीरा’ कहा जाता हैं.

गोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है और उनका परिवार उनके डांस के खिलाफ था. लेकिन गोरी की जिद के आगे परिवार को झुकना पड़ा.

बहुत कम लोग जानते हैं गोरी ने हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के साथ भी स्टेज शेयर किया है.

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now