लाडनूं में चुनाव के दौरान सफाईकर्मी के सिर में लगी गहरी चोट, जयपुर के आईसीयू में भर्ती, चक्कर आने से गिर कर पत्थर से टकराया सिर, चोट गंभीर होने से किया एसएमएस होस्पीटल में इलाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में चुनाव के दौरान सफाईकर्मी के सिर में लगी गहरी चोट, जयपुर के आईसीयू में भर्ती,

चक्कर आने से गिर कर पत्थर से टकराया सिर, चोट गंभीर होने से किया एसएमएस होस्पीटल में इलाज

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका के सफाई कर्मी को मतदान के दौरान एक जगह गिरने से लगी चोट के गंभीर होने से उसे जयपुर के एसएमएस होस्पिटल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। हरीश पुत्र पृथ्वीराज लोहिया हरिजन नामक इस युवा कार्मिक को मतदान के दिन बड़ा बास में जाकिर हुसैन स्कूल के पास अपनी ड्यूटी के दौरान 19 अप्रेल को दोपहर करीब ढाई-तीन बजे हुई इस घटना में गर्मी के कारण चक्कर आकर गिरने से सिर में चोट लगी थी। गिरने के साथ ही उसका सिर किसी पत्थर से टकरा गया और उसे सिर में अंदरूनी चोट लगी, जिसका प्रारम्भ में पता नहीं लगा। उसे चोट लगते ही साथी कर्मचारियों ने यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

रात को उल्टियां होने पर आंतरिक चोट का पता लगा

रात्रि करीब 12 बजे उसे उल्टियां होने लगी तो वापस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिर में गहरी चोट होने से हाई सेंटर के लिए सीकर रैफर कर दिया गया। सीकर से भी उसे रैफर करके जयपुर भेज दिया गया। जयपुर के सवाई मान सिंह होस्पिटल में उसे भर्ती किया गया और अब उसका अस्पताल के आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।

सरकारी सहायता दी जाएगी

इस बारे में अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि चुनाव के दिन ड्यूटी के दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ था। उसे चक्कर आने से वह गिरा और चोट लगनी बताई जा रही है। उसका इलाज जयपुर में चल रहा है। सरकार से जो भी मदद का प्रावधान होगा, उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान की नई करवट- लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित, राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शहर चुनें

Follow Us Now