लाड़नूं में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच और प्रशस्ति पत्र वितरित किए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाड़नूं में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच और प्रशस्ति पत्र वितरित किए

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्वायत शासन विभाग के निर्देशानुसार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष में बुधवार को नगर पालिका के तत्वावधान में सफाई मित्रों एवं कचरा बीनने वाले रेग पिकर के लिए सम्मान व सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. पार्थ सारथी अरोडा, लेब टेक्नीशियन श्याम सुंदर व नेत्र सहायक सुनील कुमार ने इस अवसर पर इन लोगों की आंखों, श्वास रोग व ब्लड प्रेशर आदि का चेकअप व संबंधित जांचें की गई। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता दीपक मीणा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, राजस्व निरीक्षक पूनमचंद सैन, कनिष्ठ लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ सहायक रविन्द्र सिंह, करिष्ठ सहायक रघुनाथ दान चारण कनिष्ठ सहायक अरविंद, फायरमेन बाबुलाल ठोलिया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगीता कवर, एसआई गोपाल सांगेला, एम.आई.एस.अभियंता रामसिंह मेड़तिया, वेद प्रकाश गुर्जर, पवन राम, मो. इकबाल बल्खी आदि समस्त स्टाफ द्वारा सफाई मित्रों को कार्य के प्रति समर्पित होने को प्रेरित किया ।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now