लाडनूं में थम नहीं रहा है चालू विद्युत ट्रांसफार्मरों में से ऑयल और ताम्बे के तार चुराने का सिलसिला, डाबड़ी से श्यामपुरा मार्ग पर फिर दिखाई चोरों ने अपनी कारस्तानी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में थम नहीं रहा है चालू विद्युत ट्रांसफार्मरों में से ऑयल और ताम्बे के तार चुराने का सिलसिला,

डाबड़ी से श्यामपुरा मार्ग पर फिर दिखाई चोरों ने अपनी कारस्तानी

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में लगे विभिन्न विद्युत ट्रांसफार्मरों में से ऑयल और ताम्बे के तार चोरी करने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब फिर डाबड़ी से श्यामपुरा जाने वाले मार्ग पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से चोर ऑयल और कॉयल निकार कर चोरी करके ले गए। इस सम्बंध में निगम के सहायक अभियंता राजकुमार तुनगरिया (हाल कार्यालय सहायक अभियंता (पवस) में कार्यरत) ने जसवंतगढ पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में लिखा है कि 25 अप्रेल को सुबह निगम कर्मचारियों से सूचना मिली कि डाबड़ी से श्यामपुरा जाने वाले मार्ग पर लगे हुए विभागीय 5 केवीए सिंगल फेज ट्रासफार्मर से ऑयल और कॉयल को रात के समय अज्ञात चोरों ने चोरी यश ग्रेनाइट झुंझुनूं से बना हुआ है। इस ट्रांस्फार्मर की कीमत 46 हजार 358 रूपए थी। रिपोर्ट में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने को लिखा गया है।इस मामले को पुलिस ने धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के तहत दर्ज किया है। मामले की तफतीश एचसी भारमल कर रहे हैं। गौरतलब है कि 25 अप्रेल को ही लाडनूं पुलिस थाने में भी दर्ज हुई, जिसमें बाकलिया गांव में भी इसी रात्रि को चालू ट्रांसफार्मर से ऑयल व तार निकाल कर चोर ले गए। इसकी जांच लाडनूं थाने के हेड कांस्टेबल गोपालराम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में लम्बे समय से ट्रांफार्मरों से चोरियों की घटनाएं लगातार हो रही है, लेकिन एक भी चोर को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। संभावना है कि विद्युत निगम के कार्मिकों की मिलीभगत से एवं ठेकेदारों के पास काम कर चुके श्रमिकों के माध्यम से यह चोरियां संभावित है।पुलिस जांच से ही कोई खुलासा होना संभव है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now