मजदूरी कर खाने के लिए घर आते तंवरा के श्रमिक की बोलेरो की टक्कर से हुई मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मजदूरी कर खाने के लिए घर आते तंवरा के श्रमिक की बोलेरो की टक्कर से हुई मौत

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। तंवरा ग्राम निवासी एक श्रमिक काम करके दोपहर को खाना खाने लौटते हुए, तो बोलेरो ने टक्कर मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस सम्बंध में अन्नाराम (37) पुत्र लालाराम मेघवाल निवासी तंवरा ने जसवंतगण पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। अन्नाराम मेघवाल का कहना है कि उसका भाई रामदेवाराम मंगलवाल को सुबह जल्दी ही मजदूरी के लिए काम पर गया था। दोपहर एक बजे वह काम से खाना खाने के लिए आ रहा था। तभी सामने से आ रही बोलेरो गाडी सं. आरजे 37 यूए 6213 तेज गति से आई और अचानक उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई के सिर में चोट आई। उसे तुरन्त ही सुजानगढ चिकित्सालय के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में वह बेहोश हो गया। सुजानगढ के राजकिय चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बोलेरो चालक ने अपनी गाडी तेज गति व लापरवाही से चलाकर साईड में चलते हुए उसके भाई को टक्कर मारी, जिससे उसके भाई की मृत्यु हो गयी। रिपोर्ट में बोलेरो चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने धारा 279, 304-ए भादस के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु की है। तफतीश हेड कांस्टेबल भारमल को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now