लाडनूं की गौसेवा टीम के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के यात्रियों को पिलाया ठंडा जल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की गौसेवा टीम के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के यात्रियों को पिलाया ठंडा जल

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। ‘जल सेवा नारायण सेवा’ की धारणा को लेकर भीषण गर्मी में लाडनूं में बढते तापमान के 42 डिग्री क्रॉस करने पर स्थानीय गौसेवा टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। टीम के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी के केन ले जाकर भीषण गर्मी में दोपहर को आने-जाने वाली ट्रेनों के अंदर जाकर यात्रियों को जल पिलाया। अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही यात्रियों को ठंडा पानी मिलने पर सभी को खुशी हुई और यात्रियों ने अपनी प्यास बुझाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया और सद्भावना व्यक्त की। इस कार्यक्रम में गौसेवा टीम के प्रमुख अमित डांवर, भाजयुमो के अध्यक्ष चेतन भोजक, बबलू प्रजापत, रवि जैन, विशाल भोजक, कौशल अग्रवाल, सूर्य जांगिड़, सचिन वर्मा, बनवारी दाधीच, केशव पारीक, मुकेश सोनी, रोहित भोजक सहित अन्य सहयोगियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now