*लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल के माध्यमिक परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का स्वागत-सम्मान किया और विजयी जुलूस निकाला*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल के माध्यमिक परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का स्वागत-सम्मान किया और विजयी जुलूस निकाला

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित सत्र 2023-2024 के दसवीं कक्षा के परिणाम स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस बार भी उत्कृष्ट परिणाम रहा और अपनी कीर्ति पताका फहराई। परीक्षा परिणामों से विद्यालय के सारे शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों में हर्ष की लहर रही। विद्यालय परिवार की ओर से इस खुशी के मौके पर सफलतम विद्यार्थियों को लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एक विजयी जुलूस निकाला। साथ ही समारोह आयोजित किया जाकर श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियो व अभिभावकों का स्वागत-सम्मान माल्यार्पण व शॉल पहनाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। अभिभावकों ने इस अवसर पर प्रधानाचार्य की मेहनत व दूरदृष्टि का सम्मान उनका माल्यार्पण करके किया गया। विद्यालय निदेशक रामगोपाल मील ने बताया कि यहां के विद्यार्थी हेमन्त मौर्य ने दसवीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लाडनूं नगर क्षेत्र को टॉप किया है। वहीं अमित कुमार शर्मा ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रियंका चैधरी ने 93.50 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के दसवीं के परिणाम में कुल 133 विद्यार्थियों में से 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 विद्यार्थी रहे तथा 80 प्रतिशत सेे अधिक अंक वाले कुल 57 विद्यार्थी रहे। इस शत-प्रतिशत परिणा में कुल छात्रों में 123 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की और 10 प्रतिशत ने द्वितीय श्रेणी हासिल की।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now