बरसात में इन अटे पड़े नाले-नालियों से शहर में पानी भराव से स्थिति बिगड़ने की संभावना, सफाईकर्मियों व जमादारों पर नियमित अंकुश जरूरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरसात में इन अटे पड़े नाले-नालियों से शहर में पानी भराव से स्थिति बिगड़ने की संभावना,

सफाईकर्मियों व जमादारों पर नियमित अंकुश जरूरी

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। शहर में यत्र-तत्र कचरे के फैलने और ढेर लगने की स्थिति के अलावा सबसे बड़ी समस्या नाले-नालियों की सफाई नहीं होना और उनके अटे होने से पानी की निकासी रुकने की है। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के प्रयासों के बावजूद कुछ सफाईकर्मी इसे अपनी काम-चोरी की आदत के चलते विफल कर देते हैं। ऐसा शहर के विभिन्न स्थानों पर देखने को मिलता है। नागरिकों में इस स्थिति के चलते रोष होना स्वाभाविक ही है। ऐसा लगता है कि इन सभी सफाईकर्मियों की निगरानी में जमादारों द्वारा कोताही बरती जा रही है। इस ओर जिम्मेदारों को पर्याप्त ध्यान देना होगा।

रैगर श्मशान भूमि के सामने फैला नालियों का पानी

यहां हम कमल सैनी चौक से आगे रैगर समाज श्मशान भूमि के सामने नालियों की सफाई लम्बे समय से नहीं की जाने के कारण नालियों का गंदा पानी आम रास्ते में सड़क पर बहने लगा। लोगों को और आस पास रहने वालों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाला हर व्यक्ति इसे देख कर नगरपालिका की नाकामी को कोसता है। यहां फैले पानी के कारण श्मशान भूमि में आने-जाने वालों के लिए भारी बाधा पैदा होगी। इस तरफ नगरपालिका को पूरा ध्यान देना चाहिए।

बरसात में शहर में बिगड़ सकती है हालत

शहर भर के गंदे पानी की सुचारू निकासी के लिए जरूरी है कि सभी नाले-नालियों की सफाई बराबर होती रहे। सामने बरसात का मौसम है और अगर नाले-नालियां पूरी तरह से साफ नहीं रखी गई, तो शहर में पानी के भराव की स्थिति बनेगी और हालात बदतर बन जाएंगे। नगरपालिका को इस समय नाले-नालियों की सफाई पर विशेष और पूरा ध्यान देना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़, युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now