बाबा उमराव सैयद दरगाह का सालाना उर्स मुबारक में रोज सजेगी मशहूर कव्वालों की कव्वालियों की महफिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाबा उमराव सैयद दरगाह का सालाना उर्स मुबारक में रोज सजेगी मशहूर कव्वालों की कव्वालियों की महफिल

लाडनूं (kalamkala.in)। सैयद उमराव शहीद गाजी बाबा का सालाना उर्स शुरू हो गया है। इसके तहत गुरुवार को झण्डा फहराया जायेगा। फिर 21 जून की रात से तीन दिनों तक रोज कव्वाली व नात का प्रोगाम चलेगा, जो देर रात तक चलेगा। इसमें मुम्बई के मशहूर कव्वाल सलीम राजा पार्टी तथा जयपुर से फिरोज साबरी एंड पार्टी आयेगी, वे अपनी-अपनी प्रभावशाली कव्वालियां पेश करेंगे। इसके बाद 23 जून को शाम 5 बजे गांधी चौक के शेख टावर के पास से चादर-शरीफ निकलेगी, जो बैंड-बाजे और कलन्दरी बाबाओं के कारनामों के साथ निकाली जाएगी।

यह रहेगा पूरा प्रोग्राम

12 जिलहिज्जा 1445 हि. से 16 जिलहिज्जा 1445 हि. बतारीख 19 जून से 23 जून 2024 तक उर्स चलेगा, जो बुधवार को शुरू हो चुका। इसके तहत
19 जून बुधवार को बाद नमाज़े अस ‘शमा’ बैठेगी और बाद नमाज़े इशां महफिले मीलाद होगी। 20 जून जुमेरात (गुरुवार) को सुबह कुरआनखानी और बाद नमाज़े इशा ‘महफिले मिलाद’ होगी।14 जिलहिज्जा मुताबिक 21 जून जुमा (शुक्रवार) को सुबह कुरआनखानी और बाद नमाजे इशां मनाकिबे गाज़ी सरकार व मिलाद शरीफ ‘कव्वाली’ होगी। 22 जून शनिचर को सुबह कुरआनखानी व रात को गुस्ल व सन्दल की तकरीबात और कव्वाली होगी। इसके बाद 23 जून इतवार को सुबह कुरआनखानी, बाद नमाज़े अस जुलूसे चादर शरीफ व कुल बाद नमाज़े इशा तकरीबाते तरीकत-कव्वाली होगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़, युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now