*एक महिला के साथ पकड़ा गया आबकारी थाने का सिपाही,* *मंगलपुरा में लोगों ने इकट्ठा होकर किया विरोध, लाडनूं पुलिस पहुंची मौके पर*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*एक महिला के साथ पकड़ा गया आबकारी थाने का सिपाही,*

*मंगलपुरा में लोगों ने इकट्ठा होकर किया विरोध, लाडनूं पुलिस पहुंची मौके पर*

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा में रह रहे एक आबकारी कांस्टेबल को स्थानीय पुलिस और ग्रामवासियों ने एक महिला के साथ पकड़ा। यह कांस्टेबल करीब 3 माह से वहां एक मकान में किराए पर रह रहा था। बताया जाता है कि वहां पर आएदिन कभी कोई और कभी कोई महिला बुर्का पहन कर आती थी। सिपाही अपनी कार का उपयोग इस काम के लिए करता था। बुर्का वह अपनी कार में रखता था, जिसे पहना कर लाता और पहना कर वापस छोड़ देता था। इससे लोगों का संदेह बढ गया और आखिर शनिवार कै दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे ग्रामीण महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर मकान को घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौक़े पर आई लाडनूं पुलिस ने उसे व बुर्का पहने महिला को मकान से बाहर निकाला। उन्हें वहां से पुलिस थाने लाया गया। पीछे-पीछे बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए।‌ महिला के परिजनों को भी बुलाया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से आई थी। इस पर कोई मुकदमा नहीं बनाया गया। उन्हें वापस छोड़ दिया गया। इसकी सूचना लाडनूं के आबकारी पुलिस के थानाधिकारी को भी दी गई। कोई मुकदमा नहीं बनाए जाने को लेकर मंगलपुरा के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने मंगलपुरा में मैन रोड पर स्थित आबकारी थाने को हटाए जाने की मांग भी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now