लाडनूं के बीएल भाटी सहित अजा प्रतिनिधिमंडल ने की सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से मुलाकात, आगामी बजट में अनुसूचित जाति की मांगों पर विशेष कार्य को लेकर हुई चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बीएल भाटी सहित अजा प्रतिनिधिमंडल ने की सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से मुलाकात,

आगामी बजट में अनुसूचित जाति की मांगों पर विशेष कार्य को लेकर हुई चर्चा

जयपुर (kalamkala.in)। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के अध्यक्ष जसवंत संपतराम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से भेंट करके राज्य सरकार के आगामी बजट प्रावधानों में अनुसचित जाति वर्ग के लिए विभिन्न मांगों को शामिल करने पर वार्ता की। प्रतिनिधि बीएल भाटी ने बताया कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री गहलोत से इस प्रतिनिधि मंडल ने आगामी बजट में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विभिन्न योजनाओं में संशोधन करने, छात्रावास भवनों की स्थिति सुधारने, अनुदानित छात्रावास की स्थिति पर चिंतन करने, नये छात्रावास खोलने, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्षिक आयकर सीमा 2.50 लाख से 8 लाख तक बढ़ाने, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा देने, जनगणना 2011 के आधार पर सेवाओं व शिक्षण संस्थानों में आरक्षण सीमा तय करने सहित बहुत सारे विषयों को लेकर चर्चा की। मंत्री अविनाश गहलोत ने उनके द्वारा रखी गई मांगों के एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी बजट में अनुसूचित जाति से संबंधित विषयों पर पूरी कोशिश के साथ काम करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जसवंतग समपतराम के साथ केएल बेरवाल, बीएल भाटी, जीएल वर्मा, यादराम फासल, अनिल गोठवाल सम्मिलित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now