प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञ का 105वां जन्म दिवस मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञ का 105वां जन्म दिवस मनाया

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ धर्मसंघ के दसवें आचार्य आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्मदिवस पर यहां पहली पट्टी स्थित वृद्ध साध्वी सेवा केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री प्रमिला कुमारी के सान्निध्य में हुए इस आयोजन में साध्वी प्रमिला कुमारी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए आचार्यश्री महाप्रज्ञ के अवदानों के बारे में बताया। उन्होंने प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान, अहिंसा प्रशिक्षण आदि विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेख करते हुए आचार्य महाप्रज्ञ को वैचारिक विशालता के साथ राष्ट्र ही नहीं बल्कि समचे विश्व व मानवता के लिए महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बताया। कार्यक्रम में साध्वीश्री विज्ञ प्रभा, साध्वीश्री जागृति यशा, साध्वीश्री युक्ति प्रभा ने भी अपने भावों का अभिव्यक्त किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के मंत्री महेंद्र बाफना, तेरापंथ महिला मंडल से मंत्री श्रीमती राज कोचर, तेरापंथ युवक परिषद से अध्यक्ष सुमित मोदी, अणुव्रत समिति के संरक्षक शांतिलाल बैद एवं अणुव्रत समिति लाडनूं के संगठन मंत्री नवीन नाहटा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार चैरड़िया ने भी आचार्य महाप्रज्ञ की विशेषताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन महिला कार्यकर्ता रेणु कोचर में किया। कार्यक्रम में सभी सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now