फंदे से लटक कर नाबालिग लड़की ने अपनी जान दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फंदे से लटक कर नाबालिग लड़की ने अपनी जान दी

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र की जमालपुरा बस्ती में खानपुर रोड पर एक मकान में एक 18 साल से कम आयु की लड़की ने अपने घर में ही पंखे के हुक से लटक कर फांसी के फंदा से अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृतका महिमा स्वामी पुत्री भागीरथ स्वामी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। सूचना मिलने पर लाडनूं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, थानाधिकारी रामनिवास मीणा, एचसी टोडा राम ने मय जाप्ता मौका मुआयना किया और पूरी जानकारी प्राप्त की। शव को सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जाकर परिजनों की मौजूदगी में गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। आत्महत्या के कारणों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। चर्चा में प्रेम प्रसंग की संभावना बताई जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now