झूलते तारों के टकराने से निकलती है चिनगारियां, पेड़ों से सटे तार बन सकते हैं हादसे का कारण, एक माह पूर्व दिए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने पर पार्षद ने फिर दिया दूसरा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

झूलते तारों के टकराने से निकलती है चिनगारियां, पेड़ों से सटे तार बन सकते हैं हादसे का कारण,

एक माह पूर्व दिए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने पर पार्षद ने फिर दिया दूसरा ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। नगरपालिका मण्डल के वार्ड सं. 41 के पार्षद बच्छराज नागपुरिया ने उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार को ज्ञापन देकर झूलते व पेड़ों के बीच फंसे बिजली के तारों को तत्काल ठीक करवाने की मांग की है। नागपुरिया ने जैन नसियों से शिव मंदिर तथा वार्ड नं. 41 की विभिन्न गलियों के सम्बंध में अपने पूर्व में 13 , जून को दिए गए पत्र का हवाला देते हुए बताया है कि उस पर विद्युत वितरण निगम द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण झूलते तारों और नीम के पेड़ों से सटे हुए बिजली के तारों के कारण कभी भी कोई हादसा होना संभव है। उन्होंने बताया कि तारों के ढीले होने के कारण वे परस्पर टकराते हैं और चिनगारियां उछलती हैं। इससे आमजन भयभीत हैं। नागपुरिया ने इस कारण से होने वाले किसी भी संभावित हादसे के लिए उपखंड प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now