लाडनूं: लॉ वोल्टेज से बेकार हुए विद्युत उपकरण, नया ट्रांसफार्मर लगवा कर राहत की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं: लॉ वोल्टेज से बेकार हुए विद्युत उपकरण, नया ट्रांसफार्मर लगवा कर राहत की मांग

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। तेली रोड वार्ड संख्या 31 के वार्डवासी लंबे समय से लॉ वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते घरों में पंखा, कूलर व अन्य उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। इस बारे में पार्षद रुखसार बानो ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वार्ड नंबर 31 हरिजन बस्ती में पिछले कुछ सालों से लगातार वोल्टेज कम रहने की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते मोहल्ले के घरों में बिजली उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। इस बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित में भी अवगत करवाया गया, मगर अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस मौके पर वार्डवासी मोहम्मद शाकिर, रोशनी बानो, नसरीन, विजय लोहिया, मोहम्मद सिद्दीक, जुबेदा, नजमा, रुबीना, फरजाना, मोहम्मद शरीफ, अहमद आदि लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मोहल्ले में नया ट्रांसफार्मर लगवा कर राहत पहुंचाने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now