दोस्त के लिए जान देने वाली दोस्ती हर रिश्ते से बड़ी- मंजीत पाल सिंह, बलवीर बानूड़ा की दसवीं पुण्यतिथि मनाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दोस्त के लिए जान देने वाली दोस्ती हर रिश्ते से बड़ी- मंजीत पाल सिंह,

बलवीर बानूड़ा की दसवीं पुण्यतिथि मनाई

लाडनूं (kalamkala.in)। दोस्ती की मिसाल के रूप में बलवीर बानूड़ा की 10वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मनजीत पाल सिंह सांवराद ने बताया कि बलवीर भाई साहब आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने अपने दोस्त के लिए जान दे दी। इससे सीख मिलती है कि खून के रिश्ते से भी बड़ी दोस्ती होती है।
स्व. बलवीर बानूड़ा की दसवीं पुण्यतिथि पर श्री आनंद परिवार सेवा समिति द्वारा लाडनूं में दयानंद कोलोनी स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि व्यक्त की।
इस अवसर पर श्री आनंद परिवार सेवा समिति लाडनूं के अध्यक्ष मनजीत पाल सिंह सांवराद, उपाध्यक्ष मुराद खान इंडियन, एडवोकेट सुमन रूपेंद्र पाल सिंह सांवराद सदस्य हनुमान बीरड़ा सुनारी, सदस्य धर्मेंद्र सांवराद, पार्षद मोहन सिंह नानूराम नायक सुमित सिंह भैराराम शर्मा नंदलाल शर्मा प्रभु सिंह आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now