सांवराद ग्राम पंचायत में वार्षिक टेंडर में भारी धांधली, टेंडर कॉपी लेने से ही गायब हुए वी.डी.ओ., ठेकेदार फर्म ने लगाई एसडीएम से गुहार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांवराद ग्राम पंचायत में वार्षिक टेंडर में भारी धांधली, टेंडर कॉपी लेने से ही गायब हुए वी.डी.ओ.,

ठेकेदार फर्म ने लगाई एसडीएम से गुहार

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत राज विभाग में मनमानी, नियमों का उल्लंघन, घपलेबाजी, सांठ-गांठ आदि का इतना वर्चस्व हो चुका है कि अब सही बात कहना नक्कारखाने में तूती की आवाज से अधिक कुछ नहीं, जिसकी ध्वनि किसी के कानों तक नहीं पहुंच पाती। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को ग्राम पंचायत सांवराद में देखने को मिला, जिसमें ऑनलाइन टेंडरों के बाद मनमर्जी से ऑफलाईन टेंडर लेने से जानबूझकर आनाकानी की गई और फिर ग्राम विकास अधिकारी ऑफिस से ही भाग गए। इस प्रकार की एक शिकायत यहां उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश हुई है और इसके लिए पंचायत समिति के विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
यह शिकायत मंडा बिल्डर्स बीकानेर की ओर से डा.ओमप्रकाश दताऊ ने पेश की है। इसमें ग्राम विकास अधिकारी द्वारा निविदा कॉपी नहीं लेने की शिकायत करते हुए बताया गया है कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत का वार्षिक टेंडर निकाला गया, जिसकी कॉपी उनकी फर्म द्वारा डाली गई थी। लेकिन उसकी ऑफलाईन कॉपी लेने के लिए ग्राम विकास अधिकारी नदारद रहे। इस सम्बंध में मौके के फोटो और वीडियो बना कर भी एसडीएम को भी भेजे गए। शिकायत में समुचित कार्रवाई की मांग की गई है। इस पर एसडीएम ने बीडिओ को लिखा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now