रिश्तों में स्नेह आवश्यक है, रुखापन सम्बंध बिगाड़ता है- ओम मुनि, पार्षद सुमित्रा आर्य के निवास पर यज्ञ व सत्संग का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिश्तों में स्नेह आवश्यक है, रुखापन सम्बंध बिगाड़ता है- ओम मुनि,

पार्षद सुमित्रा आर्य के निवास पर यज्ञ व सत्संग का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। आर्य समाज के प्रधान/ अध्यक्ष ओम मुनि ने ईश्वर, आचार्य व माता-पिता के महत्व को बताते हुए उनका नमन आवश्यक बताया। वे यहां पार्षद सुमित्रा आर्य सैनी के निवास पर आयोजित यज्ञ व सत्संग के कार्यक्रम में ब्रह्मा के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने परस्पर स्नेह भाव की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जहां स्नेह का अभाव और रुखापन की उपस्थिति हो जाती है, वहां सम्बंधों के बीच का तालमेल बिगड़ जाता है। यज्ञ के यजमान जगदीश यायावर ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के बारे में बताया तथा उनके द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश व अन्य वैदिक साहित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने महर्षि को आधुनिक राष्ट्र का निर्माता बताया तथा उनकी वैज्ञानिक सोच की जानकारी दी। पार्षद सुमित्रा आर्य ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम में डा. राजेन्द्र सिंह आर्य, पूनमचंद मारोठिया, धर्मेन्द्र सिंह आर्य, राजेश भोजक, अनोपचंद सांखला, मेघदास आर्य, सुरेन्द्र प्रताप आर्य, विक्रमादित्य आर्य, जोधाराम गोरा, तारा आर्य, मंजू देवी आर्य, पूनम आर्य, सुनीता आर्य, आकांक्षा आर्य, पीयूष आर्य, दिव्यांशु आर्य आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now