दाग्युरे फोटोग्राफर समिति के अध्यक्ष बने लाडनूं के रामस्वरूप और अनिल बने मंत्री

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दाग्युरे फोटोग्राफर समिति के अध्यक्ष बने लाडनूं के रामस्वरूप और अनिल बने मंत्री

वी.के. पारीक। सुजानगढ़ (kalamkala.in)। दाग्युरे फोटोग्राफर्स समिति सुजानगढ़ के वार्षिक चुनाव करवाने हेतु स्थानीय सेन मंदिर में मीटिंग आयोजित हुई।चुनाव अधिकारी संरक्षक भंवरलाल स्वामी ने नए पदाधिकारियों के लिए नाम आमंत्रित किए। निवृतमान अध्यक्ष सागर स्वामी द्वारा नए अध्यक्ष के रूप में रामस्वरूप लाडनूं और मंत्री अनिल प्रजापत सुजानगढ़ के नाम प्रस्तावित किए जिसका सभी सदस्यों ने तालियों के साथ अनुमोदन करते हुए सर्व सम्मति से चयनित किया गया। संरक्षक भंवरलाल स्वामी की सहमति से अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी में संयोजक नागेश कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष इस्माइल खान, कोषाध्यक्ष देवीलाल स्वामी, संगठन मंत्री चंद्रसिंह भानिसरीया, शिवराज प्रजापत जसवंतगढ़ को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया। शेष कार्यकारिणी के विस्तार के लिए शीघ्र ही मीटिंग बुलाया जाना अन्य तय किया गया। इससे पूर्व मंत्री लीलाधर माटोलिया ने गत वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर फोटोग्राफर तरुण सिंह, जाहिद भुरान, दीपक सेन, गोविंद टेलर, रविंद्र पारिक, गिरधारी स्वामी, दीपक पारीक, मदन गोपाल प्रजापत, रामनिवास कुलहरि, चुन्नीलाल प्रजापत, ताराचंद, कुंदन, विनोद पारिक, अनिल प्रजापत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now