लाडनूं के हाईवे पर दिन भर खड़े रहे कचरे से भरे ऑटो-टीपर और ट्रेक्टर, डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा डालने से नाराज लोगों ने घेराव कर कचरा डालने से रोका, पालिकाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जेसीबी लगाकर कचरा हटवाया, लेकिन तत्काल हल नहीं निकाला जा सका

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के हाईवे पर दिन भर खड़े रहे कचरे से भरे ऑटो-टीपर और ट्रेक्टर,

डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा डालने से नाराज लोगों ने घेराव कर कचरा डालने से रोका,

पालिकाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जेसीबी लगाकर कचरा हटवाया, लेकिन तत्काल हल नहीं निकाला जा सका

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। शहर भर के कचरे को ऑटो-टीपर्स द्वारा संग्रहित करके एवं ट्रेक्टरों द्वारा उठाया जाकर यहां हाईवे के पास राती खान में बनाए गए डम्पिंग यार्ड में लाकर डाला जाने की व्यवस्था है, परन्तु इन ऑटो-टीपर्स और ट्रेक्टरों द्वारा उम्पिंग यार्ड में जाकर अंदर कचरा खाली करने के बजाए वहां बाहर ही आस पास में ही कचरा फेंक दिया जाता है, जिससे वहां के रहवासी लोग लम्बे समय से परेशान हैं। इस बारे में लोगों ने एवं क्षेत्र के पार्षदों ने नगर पालिका और उपखंड अधिकारी तक बहुत बार लिख कर दिया, लेकिन किसी प्रकार का कोई असर नहीं होने पर मंगलवार को परेशान लोगों एवं पार्षद ने भारी विरोध किया और इन सभी ऑटो-टीपर्स और ट्रेक्टरों के आड़े फिर कर खाली नहीं करने दिया गया, जिससे वे सारे कचरे से भरे हुए हाईवे पर खड़े हो गए और देर शाम तक खड़े रहे।

जेसीबी लगा कर बाहर पड़ा कचरा हटवाना किया शुरू

इस बारे में जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, कनिष्ठ अभियंता दीपक आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल जेसीबी मशीन लगा कर डम्पिंग यार्ड के बाहर और आम रास्ते में पड़े कचरे को हटा कर यार्ड के अंदर डालना शुरू कर दिया। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आइंदा यहां कोई भी चालक बाहर कचरा नहीं डालेगा, अगर ऐसा पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से समझाईश की तथा उनके सामने ही सभी आटो टीपर चालकों एवं ट्रेक्टर चालकों को पाबंद किया कि वे कचरा बाहर नहीं डाल कर डम्पिंग यार्ड के अंदर ही डालें। इसके बावजूद नागरिकगण अड़े रहे तथा उन्होंने कहा कि इन लोगों की आदत बन गई है। अधिकारी इनको बहुत बार पाबंद कर चुके, लेकिन ये कचरा बाहर डाल कर ही भाग जाते हैं।

पार्षद ने तत्काल हल की मांग के साथ दी धरने की चेतावनी

पार्षद सुमन देवी खींची ने इस बारे में उपखण्ड अधिकारी मिथलेश कुमार को एक ज्ञापन देकर शहर सारा का कचरा डम्पिंग यार्ड (राती खान) के अन्दर डालने के लिए नगरपालिका मण्डल लाडनूं को पाबंद करने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि यह डम्पिंग यार्ड (राति खान) मेरे वार्ड सं. 29 का हिस्सा है। नगर पालिका मण्डल द्वारा इस स्थान पर पूरे शहर भर का कचरा डाला जाता है। नगर पालिका द्वारा आटो और ट्रेक्टरों में भर कर शहर भर का कचरा इस डम्पिंग यार्ड राती खान के अंदर डाले जाने के बजाए बाहर ही डाला जा रहा है। इस कारण आस-पास के रहवासी नागरिकगण बहुत परेशान हो रही है एवं पर्यावरण दूषित हो रहा है। यह समस्या अब बहुत जटिल हो चुकी है। सभी वार्डवासी खासे परेशान हो चुके हैं। इस बारे में नगरपालिका लाडनूं और उपखंड प्रशासन को अनेक बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाया जा चुका है। अब सभी वार्डवासी और स्थानीय नागरिक इस समस्या का तुरन्त हल चाहते है। अगर जनहित में यह कार्य तत्काल नहीं करवाया जाता है, तो इस डम्पिंग यार्ड के पास ही लोगों का धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इनका कहना है-

कचरा पश्चिम तरफ से डाला जाएगा

समस्या का समाधान निकाला गया है। खान के पश्चिम तरफ से कचरा डालने की व्यवस्था की जाएगी। इसका जेईएन को बुला कर मौका दिखा दिया गया है। डम्पिंग यार्ड पर एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी थी कि वह किसी को भी बाहर कचरा नहीं डालने दे, लेकिन उसने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। इसकी कार्रवाई होगी। कचरा निस्तारण का पूरे राजस्थान का ठेका एक कम्पनी ने ले रखा है, लेकिन यहां उसका कोई आदमी नहीं है। इस बारे में राज्य सरकार को लिखा जाएगा।
– रावत खां लाडवाण, अध्यक्ष, नगर पालिका लाडनूं।

सफाई व्यवस्था बाधित नहीं होगी

जेसीबी मशीन रात तक चलाई जाएगी। इसके बाद ही सभी आटो टीपर व ट्रैक्टर खाली हो पाएंगे। सुबह शहर की सफाई व्यवस्था पूर्ववत् ही जारी रहेगी।                 – गोपाल सांगेला, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका, लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now