देश के स्वाभिमान व सम्मान का प्रतीक है तिरंगा, 13 से 15 अगस्त तक सभी फहराएं तिरंगा- एसडीएम मिथलेश कुमार, खामियाद, धुड़ीला, सींवा में हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा रैली, शपथ ग्रहण और पौधारोपण किया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देश के स्वाभिमान व सम्मान का प्रतीक है तिरंगा, 13 से 15 अगस्त तक सभी फहराएं तिरंगा- एसडीएम मिथलेश कुमार,

खामियाद, धुड़ीला, सींवा में हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा रैली, शपथ ग्रहण और पौधारोपण किया गया

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को हम सबको अपने-अपने घरों, भवनों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराना चाहिए। वे ग्राम खामियाद, धुड़ीला व सींवा में मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2024’ के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, ग्रामीणों आदि को सम्बोधित कर रहे थे। ग्राम पंचायत खामियाद में नरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों को शपथ दिलवाई गई। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुड़ीला के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई एवं शपथ ग्रहण, पौधरोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। इन कार्यक्रमों के दौरान सरपंच, सहायक अभियन्ता रामदयाल, सहायक विकास अधिकारी सांवरमल शर्मा, सहायक विकास अधिकारी राधेश्याम सांखला आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now