समय का सदुपयोग कर महिला मंडल को उच्चतम शिखर पर पहुंचाएं- साध्वी प्रबलयशा तेरापंथ महिला मंडल का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समय का सदुपयोग कर महिला मंडल को उच्चतम शिखर पर पहुंचाएं- साध्वी प्रबलयशा
तेरापंथ महिला मंडल का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
लाडनूं। kalamkala.inअखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार लाडनूं में तेरापंथ महिला मंडल का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में साध्वीश्री प्रबलयशा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को अपने समय का सदुपयोग करते हुए महिला मंडल संगठन को उच्चतम शिखर पर पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंनें सफल कार्य को महिलाओं के लिए नवलक्खा हार की तरह बताया। साध्वी सुयशप्रभा ने वार्षिक अधिवेशन पर केसरिया परिधान में सजी महिलाओं को संघ व संघपति के प्रति समर्पित होकर अच्छा कार्य करने, निरन्तर आगे बढ़ने व गुरु-उर्जा पाकर असंभव कार्य को भी संभव करके दिखाने के लिए प्रेरित किया। शासनश्री मुनि विजयकुमार ने कहा कि महिलाओं को सजगता व जागरूकता के साथ अपने काम करना और विकास करना चाहिए।
लगातार विकास करे महिलाएं
मुख्य अतिथि शांति पगारिया ने अपने सम्बोधन में महिला मंडल की बहनों से कहा कि वे इसी तरह से लगातार विकास करती रहें और आगे बढ़ते रहें। अधिवेशन में कोषाध्यक्ष सुमन नाहटा ने अगस्त से मार्च तक का महिला मंडल व भोजनशाला का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कन्या मंडल की संयोजिका व उपसंयोजिका द्वारा कन्या मंडल का वर्ष भर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिष्ठा, दक्षता व दिव्यता कोठारी ने महिलाओं से महिला-समाज व राष्ट्र के लिए करने योग्य कार्यों के सम्बंध में एक नए अंदाज में कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दिव्यता कोठारी ने नृत्य द्वारा नवकार महामंत्र पर सुंदर प्रस्तुति दी। रक्षिता व तृप्ति कोठारी ने एक रोचक संवाद प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वर्ष भर की अवधि में जिन बहनों की प्रस्तुतियां रही, उन सभी को पारितोषिक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री प्रबलयशा द्वारा नवकार महामंत्र पाठ से किया गया। वार्षिक अधिवेशन में द्वितीय चरण का प्रारंभ सुनीता बैद के मंगलाचरण द्वारा किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा-गीत द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
सारी महिलाएं सजी केसरिया परिधान में
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक समान केसरिया रंग के परिधान धारण कर रखे थे। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति घौषल ने इन केसरिया परिधान में सजी महिलाओं का स्वागत किया। संविधान का वाचन उपाध्यक्ष सुमन बैद द्वारा प्रस्तुत किया गया। तेरापंथ महिला मंडल लाडनूं के पूर्व अध्यक्षों पर गीतिका महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रस्तुत की। प्रचार-प्रसार मंत्री राजश्री भूतोडिया, पूर्व अध्यक्ष सुनीता बैद, सदस्य ज्योति कठोतिया, समता कोठारी, कन्या मंडल से ट्विंकल नाहर ने वार्षिक अधिवेशन पर अपने भाव व्यक्त किए। मंत्री नीता नाहर ने वर्ष में हुए कार्यों का मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अनुदानदाताओं का विवरण सुनाया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन समता बोकड़िया एवं प्रतिष्ठा, दक्षता व दिव्यता कोठारी द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now