कुंवर नटवर सिंह चौधरी राजस्थानी के हित चिंतक थे – कविया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुंवर नटवर सिंह चौधरी राजस्थानी के हित चिंतक थे – कविया

डेह (रिपोर्ट- पवन पहाड़िया)। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के संस्थापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण दान कविया ने भारत के पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता कुंवर नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें राजस्थानी का हित चिंतक बताया है। कविया ने अपने शोकोद्गार में कहा कि कुंवर नटवर सिंह भारतीय राजनीति में चार दशक तक छाये रहे। वो आज के सांसदों की तरह गिरी हुई एवं नीची सोच वाले नहीं थे। उनके जहन में राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहा। वो सच्चे भारत भक्त थे। कविया ने कहा कि हालांकि उनकी मातृभाषा ब्रज थी, लेकिन राजस्थानी भाषा को विधानसभा में सर्वसम्मति से मान्यता का संकल्प पारित कराने में अहम भूमिका निभाई। कविया ने बताया कि मेरा उनसे मिलना कर्नल सोनाराम चौधरी के साथ उनके आवास पर हुआ। मेरे आग्रह एवं अनुरोध पर उन्होंने हरिसिंह महुआ और हरिसिंह कुम्हेर जो उस समय गहलोत सरकार में मंत्री थे, उनको राजस्थानी के पक्ष में रहने का आदेश देकर 25 अगस्त 2003 को राजस्थान विधानसभा में सर्वसम्मति से राजस्थानी भाषा की मान्यता का संकल्प पारित कराने का श्रेय एवं प्रेय कार्य किया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now