फलदार पौधे लगाने के लिए उद्यान विभाग से अनुदान की योजना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फलदार पौधे लगाने के लिए उद्यान विभाग से अनुदान की योजना

 भागीरथ सिंह धुड़ीला 

लाडनूं।kalamkala.in  फलों का बगीचा लगाने पर किसानों को उद्यान विभाग के माध्यम से 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उद्यान विभाग के अधिकारी महेन्द्र कुमार उज्जैनियों ने बताया कि अभी फलदार पौधे लगाने का समय चल रहा है। साल में दो बार फलदार पौधे लगाये जाते हैं। जुलाई-अगस्त और जनवरी फरवरी में जो किसान भाई अभी नींबू, बेर, आंवला, बीलपत्र, पपीता के फलदार लगाने के लिए इच्छुक हैं, वो लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में जिले में जो किसान नवीन फल बगीचा स्थापित करना चाहते हैं वे आवश्यक दस्तावेज जमाबन्दी, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड सहित ई-मित्र के माध्यम से राज किसान पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पात्रता के अनुसार किसान भाई पौधे सरकारी या गैर सरकारी रजिस्टर्ड नर्सरी से ही पौधे खरीदें व पौधे खरीदने के बाद रजिस्टर्ड नर्सरी का बिल जरूर लें। फलदार पौधों में ड्रिप संयंत्र लगाना अनिवार्य है। ड्रिप संयंत्र पर सामान्य किसानों को 70% और लघु/ सीमान्त कृषकों को 75% अनुदान देय है। फलदार बगीचा कम से कम 0.50 हेक्टयर (3 बीघा) क्षेत्र में लगाना जरूरी है और अधिकतम 4 हेक्टपर क्षेत्र में बगीचा लगा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग कार्यालय लाडनूं में महेन्द्र कुमार उज्जैनियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

<span;>

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now