रात को बैरक में सोए कॉन्स्टेबल हरजीराम का हृदयाघात से निधन, मात्र 4 माह बाद ही था सेवानिवृति का समय, एसपी सहित सभी ने की शांति के लिए प्रार्थना व दी संवेदनाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रात को बैरक में सोए कॉन्स्टेबल हरजीराम का हृदयाघात से निधन,

मात्र 4 माह बाद ही था सेवानिवृति का समय, एसपी सहित सभी ने की शांति के लिए प्रार्थना व दी संवेदनाएं

डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना पुलिस थाने में कार्यरत कॉन्स्टेबल हरजीराम का शुक्रवार रात को पुलिस थाने के बैरक में सोए थे और सुबह बैरक से बाहर नहीं आए, तो अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा जाकर देखने पर पता चला कि वे अचेतावस्था में थे। उन्हें तत्काल डीडवाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मात्र 4 माह बाद ही उनका रिटायरमेंट होना था। वे 59 वर्ष के थे तथा नागौर जिले के जायल उपखंड क्षेत्र तरनाऊ ग्राम के रहने वाले थे। राजकीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजनों को सपुर्द कर दिया गया। उनके शव को पुलिस के वाहन से उनके पैतृक गांव रवाना किया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, वृताधिकारी धरम पूनिया, थानाधिकारी नंदलाल रिणवा सहित पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल हरजीराम की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और संवेदनाये प्रकट की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now