सुरक्षा उपकरणों के बिना किसी भी श्रमिक का कार्यस्थल में प्रवेश वर्जित- सिंघल, श्रमिको के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुरक्षा उपकरणों के बिना किसी भी श्रमिक का कार्यस्थल में प्रवेश वर्जित- सिंघल,

श्रमिको के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन-सहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन तथा अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू के निर्देशन में और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में सहायक निर्माण प्रबंधक राम कुमार सिंघल ने सभी श्रमिकों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक हिदायतें देते हुए चेतावनी दी कि बिना सुरक्षा उपकरणों के किसी भी श्रमिक का कार्यस्थल में प्रवेश वर्जित है। साथ ही उन्होंने स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखने कि आवश्यकता बताई।

सभी श्रमिक सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अवश्य करें

रूडीप के सहायक अभियंता रियाज़ अहमद ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। ऊंचाई पर कार्य करते समय सभी लोग सुरक्षा पेटी बांधकर ही कार्य करें। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें और आसपास साफ-सफाई रखें, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। रुडिप केप के असलम खान ने श्रमिकों को कहा कि श्रमिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और बच्चो को शिक्षित बनाने के लिए आंगनबाड़ी या स्कूल में एडमिशन दिलवाए। सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में एसओटी रामकिशोर, कैलाश, महिला श्रमिक रेखादेवी, प्रेम देवी, शीला देवी, राज बाई सहित अन्य श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

शहर चुनें

Follow Us Now